ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का इंतजार हुआ खत्म

लखनऊ (मानवीय सोच)    जनता को एक और एक्सप्रेस-वे की सौगात जल्द ही मिलने वाली है। अगले महीने यानी जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लगभग पूरा हो चुका है। सीएम ने कहा कि जुलाई में पीएम मोदी इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

सीएम योगी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के आठ साल पूरे होने के अवसर पर ‘रिपोर्ट टू नेशन’ कार्यक्रम के तहत भाजपा राज्य मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच एक्सप्रेस-वे के साथ यूपी आज एक्सप्रेस-वे स्टेट के रूप में उभरा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित किया जा चुका है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम भी जून में ही पूरा हो जाएगा। जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के बनने से इन दोनों शहरों के बीच का सफर तीन-चार घंटे की जगह सिर्फ 45 मिनट का रह गया है।

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि 2014 से पहले देश में सरकारों के प्रति लोगों में अविश्वास का भाव था। पीएम मोदी ने 2014 में देश की कमान संभालने के बाद सबका साथ, सबका विकास का मंत्र देश को दिया। बिना भेदभाव समाज के प्रत्येक तबके के हित के लिए कार्य किया। यही मंत्र आज देश 135 करोड़ जनमानस के जीवन में परिवर्तन का प्रतीक बना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले अलगाववाद, आतंकवाद चरम पर था।

26 लाख से अधिक मकान दिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसी ने सोचा था कि इतनी बड़ी संख्या में मकान बनाकर दिए जा सकेंगे। यूपी में 26 लाख से अधिक लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है। जिनको इसमें लाभ नहीं मिल सका, ऐसे थारू, वनटांगिया, मुसहर जैसी वंचित जातियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की गई।

पीएम मोदी ने जो कहा, वो कर दिखाया: स्वतंत्रदेव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि यह देश नहीं झुकने दूंगा, यह देश नहीं बिकने दूंगा। बीते आठ सालों में उन्होंने जो कहा वो कर दिखाया है। आज केंद्र और प्रदेश की तमाम गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

 

Scroll to Top