ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इस केस में AAP को मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का डर

दिल्ली  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब उनकी सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने कहा किसी फर्जी मामले में उन्हें फंसाया जा सकता है। अब आम आदमी पार्टी ने यह भी बताया है कि किस केस में सिसोदिया को जेल भेजे जाने का आशंका है। पार्टी का दावा है कि केंद्र ने सिसोदिया को फंसाने के लिए 3 साल पुराना एक मामला उठाने की साजिश रची है।

आप नेता आतिशी ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दावा किया कि केंद्र ने सिसोदिया को गिरफ्तार करवाने के लिए अपनी सभी जांच एजेंसियों, आयकर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), दिल्ली पुलिस और सीबीआई को ‘फर्जी ‘ मामले की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य और बिजली समेत विभिन्न विभागों का कामकाज संभाल रहे सत्येंद्र जैन को ‘बिना किसी नए सबूत के’ प्रवर्तन निदेशालय ने एक मामले में गिरफ्तार किया।

स्कूल निर्माण में घोटाले की शिकायत
आतिशी ने एक कथित दस्तावेज दिखाया जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं हरीश खुराना और नीलकांत बख्शी से उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के सिलसिले में अतिरिक्त ब्योरा और दस्तावेज मांगे थे। इन दोनों भाजपा नेताओं ने शिकायत की थी कि सिसोदिया और जैन विद्यालय कक्षाओं और भवनों के निर्माण में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल थे। यह शिकायत नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को 2 जुलाई, 2019 को की गई थी, जिसे एसीबी के पास भेजा गया था।

पूछा 3 साल से कहां था केस: आतिशी
आतिशी ने कहा, ” यह मामला पिछले 3 सालों से कहां था? इस मामले में कुछ नहीं हुआ क्योंकि सभी एजेंसियां जानती थीं कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं। केंद्र आप विधायकों के पीछे क्यों पड़ा है?” उन्होंने कहा, ” मुख्यमंत्री (अरविंद) केजरीवाल ने कुछ महीने पहले उनकी गिरफ्तारी की आशंका प्रकट की थी और वही हुआ भी। अब हमें पता चला है कि सिसोदिया गिरफ्तार होने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, ” केंद्र ने सिसोदिया को गिरफ्तार करवाने के लिए अपनी सभी एजेंसियों को ‘फर्जी’ मामले की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है।”

 

Scroll to Top