ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लाउडस्पीकर पर राज ठाकरे ने फिर भरी हुंकार,घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

मुंबई  (मानवीय सोच) मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के खिलाफ अपनी ‘लड़ाई’ में अगले कदम की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के हर घर में उनके द्वारा भेजे गए पत्र को पहुंचाने की अपील की है। अपने ट्विटर हैंडल पर मराठी भाषा में जारी किए पत्र में उन्होंने कहा कि मस्जिद में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर मनसे शामिल होने से सिर्फ राज्य ही नहीं देश की राजनीति में भी हलचल मच गई है। अब हम इस विषय को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने पत्र में कहा है कि इतना राजनीतिक ध्यान बटोरने के बाद लाउडस्पीकर के इस मुद्दे को स्थायी रूप से खत्म करने की जरूरत है। इसलिए उन्होंने सभी मनसे पदाधिकारियों को एक पत्र भेजा है और सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि इसे क्षेत्र के हर घर में आक्रामक जनभागीदारी के साथ वितरित करें।

क्या लिखते हैं मनसे प्रमुख
मेरे प्यारे महाराष्ट्र के जवानों,
मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के मुद्दे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के शामिल होने के बाद न केवल राज्य बल्कि देश की राजनीति में भी हलचल मच गई। अब हम इस विषय को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं। उसके लिए आपके विचार सभी तक पहुंचने चाहिए। इसलिए मेरा एक पत्र हमारे पदाधिकारियों को मराठी, अंग्रेजी और हिंदी में दिया गया है।

काम पर लग जाओः ठाकरे
ठाकरे मनसे कार्यकर्ताओं से आगे कहते हैं कि उनसे ये पत्र ले लो और काम पर लग जाओ। आपको बस इतना करना है कि आप मेरे पत्र को उस क्षेत्र के घरों में ले जाएं जहां आप रहते हैं, क्योंकि व्यापक जनभागीदारी के बिना हमारा आंदोलन सफल नहीं होगा। मुझे यकीन है कि इस पत्र को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में आपको कोई संकोच नहीं होगा।

Scroll to Top