ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सोनिया गांधी के संक्रमित होने पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी : ‘आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना’

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। एक ट्वीट कर उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के लिए जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हल्का बुखार और कुछ लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल अभी ईडी के सामने पेश होने की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें 8 जून को पेश होने का समन भेजा गया था।

ईडी ने पूछताछ के लिए भेजा था समन
नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सुरजेवाला ने कहा कि हो सकता है दो तीन दिन में सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार आ जाए। ऐसे में वह पूछताछ में शामिल जरूर होंगी। वहीं राहुल गांधी को आज ही ईडी के सामने पेश होनें के कहा गया था लेकिन वह पेश नहीं हुए। वह इन दिनों विदेश में हैं इसलिए उन्होंने ईडी से और समय मांगा है।
Scroll to Top