ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर में कैसे हालात

कानपुर (मानवीय सोच) कानपुर में शुक्रवार को भारी बवाल हो गया। भाजपा नेता नुपूर शर्मा की ओर से मोहम्मद पैगंबर को लेकर दिए गए कथित बयान को लेकर भारी हिंसा हुई है। शहर के कई मुस्लिम बहुल इलाकों में जमकर पथराव हुआ। पेट्रोल बम भी चलाए गए। उपद्रवियों ने कहीं तोड़फोड़ की तो कहीं लूटपाट। जमकर उत्पात मचाया है।

नई सड़क पर नमाज के बाद एक पक्ष सड़कों पर उतर आया और जमकर पथराव करने लगा। देखते ही देखते हालत बेकाबू हो गए और दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए। बिगड़े हालात को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगे लेकिन अराजक तत्व लगातार पत्थरबाजी करते रहे जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया है जहां पर सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

बवाल की सूचना पर डीएम और संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और पैदल मार्च करते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टप्पिणी को लेकर एक पक्ष आक्रोशित था जिसके चलते शुक्रवार को नमाज के बाद नई सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई। जमकर भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ नारेबाजी होने लगी लेकिन देखते ही देखते कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और दूसरी तरफ से भी पत्थरबाजी होने लगी। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि उपद्रवियों ने पथराव के साथ ही फायरिंग व बमबाजी भी की।

 

Scroll to Top