ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुनिया ने देखा भारत का हुनर, IIT दिल्ली के छात्र ने जीती सबसे बड़ी कोडिंग प्रतियोगिता

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली (IIT Delhi) में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के छात्र कलश गुप्ता  को वैश्विक कोडिंग प्रतियोगिता ‘टीसीएस कोडवीटा’ सीजन 10 का विजेता घोषित किया गया है। इस प्रतियोगिता में 87 देशों के 100,000 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया था।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कोडविटा  ने दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के पहले और दूसरे उपविजेता क्रमशः चिली और ताइवान से थे। कलश गुप्ता की जीत के बाद IIT दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने उन्हें सम्मानित किया।

गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि जब मैंने प्रतियोगिता के साथ शुरुआत की, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं टॉप 3 में भी रहूंगा, लेकिन यह बहुत ही शानदार अनुभव है। मैं पुरस्कार राशि ($10,000) को लेकर बहुत उत्साहित हूं। शुरुआत में, मुझे विश्वास नहीं था, क्योंकि पहली समस्या को हल करने में मुझे अपेक्षा से अधिक समय लगा, लेकिन कुछ अन्य समस्याओं को हल करते हुए जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता गया, मुझे अपनी अंतिम स्थिति पर अधिक विश्वास हुआ और मुझे विश्वास था कि मैं टॉप 3 में रहूंगा।

कोडविटा एक खेल के रूप में प्रोग्रामिंग को बढ़ावा देता है और प्रतिभागियों को एक-दूसरे के खिलाफ अपने कौशल का इस्तेमाल करने और वास्तविक जीवन की दिलचस्प चुनौतियों को हल करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Scroll to Top