ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

किसी और के साथ चक्कर के शक में ली लिव-इन पार्टनर की जान

गुरुग्राम  (मानवीय सोच) गुरुग्राम जिले के राठीवास गांव में युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हुआ सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बिलासपुर थाने में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से भिवानी निवासी राहुल उर्फ सोनू (25) भारती ( 22) के साथ लिव-इन में रहता था। हत्या से एक दिन पहले ही उसने राठीवास गांव में कमरा किराए पर लिया था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे राहुल ने भारती को दूसरे कमरे में बुलाया और सब्जी काटने वाले चाकू से गले पर ताबड़तोड़ तीन वारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि उसकी पार्टनर का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है।

हत्या करने के बाद सोनू ने पुलिस कंट्रोल रूम में हत्या की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि युवती का शव चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी कमरे में ही पड़ा मिला। आरोपी के कपड़ों पर भी खून लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर चाकू को कब्जे में ले लिया। पड़ोसियों के अनुसार, रात में भारती और सोनू के बीच झगड़ा भी हुआ था।

ढाई साल से रह रहे थे : आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सफेदी का काम करता है। ढाई साल पहले उसकी जान-पहचान भारती से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की जान-पहचान प्यार में बदल गई। भारती पहले से शादीशुदा थी।

इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। दोनों बीते काफी समय से रेवाड़ी में रह रहे थे और दो जून को ही वह दोनों गुरुग्राम के गांव राठीवास में किराये पर रहने के लिए आए थे। आरोपी को शक था कि युवती का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है, उसी को लेकर पहले भी उनमें झगड़ा हुआ था और वह रेवाड़ी से गांव राठीवास इसीलिए आए थे।

फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची

हत्या की घटना के बाद फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए गए। टीम ने चाकू से हाथों के निशान के अलावा कमरे में खून के सैंपल लिए और घटनास्थल की फोटो भी ली, ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिल सके।

बिलासपुर थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शक के चलते जान लेने की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है।

Scroll to Top