ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर हिंसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कानपुर  (मानवीय सोच)   3 जून को बवाल करने वाले लोगों की धरपकड़ तेज हो गई है। सोमवार को कानपुर पुलिस ने हिंसक झड़प में शामिल 40 संदिग्धों का पोस्टर जारी किया है। कानपुर पुलिस ने इन संदिग्धों की तस्वीरें सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगालने के बाद जारी किए। पुलिस ने लोगों से संदिग्धों की तलाश में मदद करने की अपील की। इसके अलावा पुलिस ने ऐलान किया है कि सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस ने सूचना देने के लिए इंस्पेक्टर बेकनगंज का मोबाइल नंबर (9454403715) भी जारी किया।

आपको बता दें कि यह तीसरा मौका है जब हिंसा के आरोपियों की तस्‍वीरों वाले होर्डिंग महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर लगाए जाएंगे। इस तरह के होर्डिंग सबसे पहले 2015 में सिसामऊ में लगाए गए थे। इसी तरह की कार्रवाई दिसम्‍बर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भी की गई थी। मार्च 2020 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्‍नर को होर्डिंग हटाने का निर्देश दिया था। तब कोर्ट ने राज्‍य सरकार की इस कार्रवाई को संविधान के अनुच्‍छेद 21 का उल्‍लंघन और लोगों की निजता का अवांक्षनीय उल्‍लंघन माना था।

अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार
कानपुर के संयुक्‍त आयुक्‍त आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा है कि अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिस पेट्रोल पंप से खुले में पेट्रोल लिया गया उसपर विधिक कार्रवाई होगी। उन्‍होंने कहा कि अभी हमने कोई पोस्टर जारी नहीं किया है। पुलिस फोटोग्राफ की पहचान कर रही है। अगर ये नहीं मिलते हैं तो इसको जारी करेगी।

सपा नेता निजाम कुरैशी का नाम आया
एफआईआर में निजाम कुरैशी का नाम आया है। निजाम कुरैशी जौहर फैंस एसोसिएशन का पदाधिकारी है। वह सपा का नेता भी बताया जा रहा है। फेसबुक में निजाम ने सपा नेताओं के साथ फोटो भी डाले हैं। उसमें उसे महानगर सचिव सपा कानपुर बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैशी एक्शन कमेटी का जिलाध्यक्ष भी बताया जा रहा है। पुलिस की छानबीन में आया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। एक पक्ष को बेसहारा दर्शा कर माहौल बिगडाने की कोशिश की जा रही है। कैंट सीओ मृगांक शेखर पाठक की निगरानी में यह टीम काम करेगी।

Scroll to Top