ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बेंगलुरु में पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर पुलिस और बेंगलुरु सिटी पुलिस ने रविवार को एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर हिजबुल मुजाहिदीन का एक शीर्ष कमांडर है। सुरक्षाबलों ने मंगलवार को इसका खुलासा किया। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के कार्यालय के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान तालिब हुसैन के रूप में हुई है और उसे जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की टारगेट किलिंग के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तालिब हुसैन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जम्मू-कश्मीर से भाग गया था। सुरक्षाबलों ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। वह बेंगलुरु में छिपा हुआ था। तालिब ने कथित तौर पर यहां श्रीरामपुरा की एक मस्जिद में शरण ली हुई थी और वह जुमे की नमाज के दौरान धार्मिक उपदेश दिया करता था।

इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु से तालिब हुसैन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बोम्मई ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “हां, संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने कहा, “आम तौर पर पुलिस उसके जैसे लोगों पर नजर रखती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को जो भी सहायता की आवश्यकता होगी, हम प्रदान करेंगे। इससे पहले भी सिरसी और भटकल में ऐसी गिरफ्तारियां हुई थीं।” बोम्मई ने कहा, “जम्मू- कश्मीर पुलिस ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है।”

 

Scroll to Top