ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

लखनऊ  (मानवीय सोच) अलीगंज व उन्नाव के नवाबगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को एटीएस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। उसे एटीएस टीम ने पुदुकोट्टाई जिले से दबोचा। टीम आरोपी को लेकर लखनऊ आ रही है। आरोपी के खिलाफ रविवार को मड़ियांव थाने में संघ के स्वयं सेवक डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर आये धमकी भरे मेसेज में उत्तर प्रदेश के दो और कर्नाटक के चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

एडीजी एटीएस नवीन अरोरा के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर टीम ने पड़ताल शुरू की। जिस मोबाइल नंबर से संदेश भेजा गया। उसकी लोकेशन तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले की रामलिंगम स्ट्रीट में मिली। तत्काल एटीएस टीम तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई। उसे सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एडीजी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले रामलिंगम स्ट्रीट निवासी राज मुहम्मद है। एटीएस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है। टीमें उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वह किन संगठनों के संपर्क में था। इसे भी खंगाला जा रहा है।

यह था मामला: अलीगंज सेक्टर-एन निवासी डॉ. नीलकंठ के मुताबिक वह सुल्तानपुर स्थित एक महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वे अलीगंज सेक्टर-क्यू स्थित संघ के कार्यालय से भी जुड़े हैं और पुराने स्वयंसेवक भी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें व्हाट्सएप पर तीन भाषाओं हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी में एक संदेश आया। इसमें दिए गए लिंक को खोलकर ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया था लेकिन नंबर विदेश का होने से उन्होंने लिंक नहीं खोला। इसके बाद तीन और मैसेज भेजे गए। इसमें यूपी व कर्नाटक के छह स्थानों को रविवार रात आठ बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें अलीगंज के सेक्टर क्यू स्थित संघ का कार्यालय व उन्नाव के नवाबगंज कार्यालय का जिक्र भी था।

Scroll to Top