ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

21 अगस्त को गिराए जाएंगे सुपरटेक के ट्विन टावर

नोएडा  (मानवीय सोच)  सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट परिसर में बने ट्विन टावर 21 अगस्त को गिराए जाएंगे। इसके लिए 1 अगस्त से ही ट्विन टावर में बारूद लगाए जाने का काम शुरू हो जाएगा। मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण की सीईओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन टावरों को गिराने का पूरा प्लान तय किया गया।

दरअसल, सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट परिसर में बने ट्विन टावर गिराने से संबंधित करीब 55 प्रतिशत काम अब तक पूरा हो चुका है। अब बारूद लगाने के लिए टावरों में ड्रिलिंग का काम किया जा रहा है। इन इमारतों को गिराने के लिए करीब 10 हजार जगह बारूद लगाया जाएगा।

दोनों टावर में अभी ऊपर से 12वें तल तक ड्रिलिंग का काम पूरा किया जा चुका है। बचा काम 25 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा से संबंधित काम शुरू होंगे।

एमराल्ड कोर्ट परिसर में बने टावरों को 28 अगस्त 2022 तक ध्वस्त किया जाना प्रस्तावित है। इससे पहले 22 मई तक टावरों को ध्वस्त किया जाना था। बिल्डर व एजेंसी के प्रार्थना पत्र पर सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने का और समय दे दिया है। इससे पहले सात हजार छेद किए जाने थे। टावर ध्वस्त करने के लिए करीब 3400 किलो बारूद लगने का अनुमान है।

अधिकारियों ने बताया था कि 25 जून तक दोनों टावरों में ड्रिलिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ध्वस्तीकरण के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा को लेकर काम होगा। ध्वस्त किए जाने वाले कॉलम के चारों तरफ अब जाली वाली वायर एक की बजाय चार लगाई जाएंगी।

Scroll to Top