ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बेटी से कराई जिस्मफरोशी: विरोध करने पर मां के भइयों ने किया दुष्कर्म, कहा- अब हिचक निकल जाएगी

बरेली   (मानवीय सोच) पैसा कमाने की हवस में एक महिला ने बेटी के जवान होते ही उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर उसे मुंबई में अपने दो सगे भाइयों के पास भेज दिया, जिन्होंने उसके इनकार पर खुद उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंबई के ही एक बार में भी उसे डांस करना पड़ा। किसी तरह मुंबई से भागी युवती ने अपनी मां, मौसी-मौसा और दोनों मामा के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र बीस साल है। उसकी मां पहले से देह व्यापार का धंधा करती थी। पिछले साल उसने एक अनजान व्यक्ति से पैसे लेने के बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म कराया। इसके बाद रोज उसके लिए ग्राहक लाना शुरू कर दिया। वह उसे रोज गर्भनिरोधक गोलियां खिलाती थी। उसके लगातार विरोध करने पर उसकी मां, मौसी और मौसा ने बहाने से उसे मुंबई भेज दिया, जहां उसकी मां के दो भाई रहते हैं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दोनों मामा ने उसे वहां एक बार में लगवा दिया। बार में लोग शराब पीने आते थे, उसे उनके सामने अश्लील डांस करना पड़ता था। इनकार करने पर दोनों मामा मारपीट करते थे। बार से मिलने वाला पैसा भी छीन लेते थे। इसी पैसे में से कुछ रकम उसकी मां के अकाउंट में ट्रांसफर करते थे।

नर्क बना दी जिंदगी, दुबई में बेचना चाहते थे
युवती की ओर से दर्ज रिपोर्ट में जिक्र है कि उसकी अपनी मां और रिश्तेदारों ने उसकी जिंदगी नर्क से बदतर से बना दी। अब उससे यह सब बर्दाश्त नहीं होता। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां, मौसा, मौसी और मामा दुबई के किसी आदमी को उसे बेचने को कोशिश में लगे हैं। उसने लिखा है कि उसके सांविधानिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए।
पैसे लेकर पुलिस ने मां के ही सुपुर्द कर दिया

पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि उसने मुंबई भेजे जाने से पहले एक दिन चुपचाप जाकर मढ़ीनाथ पुलिस चौकी पर अपनी मां, मौसी और मौसा के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस वालों ने इसके बाद उसकी मां को चौकी पर बुलाया। उससे मोटा पैसा लेने के बाद उसे उसकी मां के ही सुपुर्द कर दिया। इसी के बाद उसकी मां ने उसे मुंबई भेज दिया। एसएसपी के आदेश पर अब सुभाषनगर पुलिस ने पीड़िता की मां, मौसा, मौसी और दोनों मामाओं के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में है। उसने मां के पास जाने से साफ मना कर दिया है।

फोन पर बोली- पैसा मिल रहा है, सबकुछ करना पड़ेगा

युवती ने बताया कि उसने कई बार अपनी मां को फोन कर मुंबई में अपने साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के बारे में बताया। उसकी मां ने उसकी एक नहीं सुनी, उससे कहा कि पैसे तो मिल रहे हैं, तू सब-कुछ करेगी। युवती ने बताया कि उसकी मां ने ऐसा कई बार कहा जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है।
एसएसपी ऑफिस पहुंची मां माहौल देखकर खिसकी

बेटी के मुंबई से गायब होने और परिवार के खिलाफ जाने का अहसास होने पर मां ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने का पैंतरा खेला। वह सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। तब उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी बेटी यहां पहले ही आकर उसके समेत सभी रिश्तेदारों की पोल खोल चुकी है। एसएसपी ऑफिस में मौजूद सीओ प्रथम श्वेता यादव ने उससे बातचीत की। इसमें महिला ने कई मनगढ़ंत बातें बताईं और कहा कि बेटी जहां शादी करना चाहती है, वहां करा देंगे। बाद में महिला को बेटी के यहां पहले से होने की जानकारी दी तो वह तिलमिला गई। फिर पुलिस ने उससे सुभाष नगर थाने जाने को कहा, महिला वहां से निकली पर सुभाषनगर थाने नहीं पहुंची
Scroll to Top