ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा के सभी नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

यूपी  (मानवीय सोच)   विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के नौ उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के कोरोना संक्रमित होने के कारण उनके प्रतिनिधि ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा के उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और बनवारीलाल दोहरे ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद का सदस्य बनाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद कहा।

प्रदेश में 13 विधान परिषद सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए गए हैं। जिसमें से भाजपा के नौ और सपा के चार उम्मीदवार हैं। सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

केशव मौर्य और भूपेंद्र सिंह का कार्यकाल 6 जुलाई को समाप्त हो रहा है। जबकि सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। भाजपा ने केशव और भूपेंद्र सिंह सहित सभी सात मंत्रियों को भी विधान परिषद भेजने का निर्णय लिया है।

कन्नौज सदर से पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे ने विधानसभा चुनाव में एडीजी असीम अरुण के लिए सीट छोड़ी थी। असीम अरुण उस सीट पर जीतकर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए है। पार्टी ने जाटव वोट बैंक को साधने के लिए दोहरे को विधान परिषद का टिकट दिया है। इसी तरह भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लखनऊ कैंट से पार्टी ने तत्कालीन विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक को टिकट दिया था। पाठक लखनऊ कैंट से चुनाव जीतकर योगी सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाए गए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी मुकेश शर्मा को अब विधान परिषद का टिकट दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने विधानसभा चुनाव में लखनऊ से ब्राह्मण उम्मीदवार कम किए थे। मुकेश शर्मा को परिषद भेजने के जरिए उसकी भी पूर्ति की गई है। 

विधान परिषद चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन तय

राज्यसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव में भी सभी 13 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। भाजपा ने नौ और सपा ने चार प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। ऐसे में 14वें प्रत्याशी के नामांकन दाखिल नहीं करने पर भाजपा के नौ और सपा के चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों राज्यसभा की भी 11 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा के आठ और सपा के तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
Scroll to Top