ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इग्नू दे रहा है यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की फ्री कोचिंग

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  इग्नू यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को फ्री कोचिंग देगा। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने एससी कैटेगरी के यूपीएससी अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 की तैयारी वाले बैच में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम होगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रीलिम्स और मेन दोनों की तैयारी कराई जाएगी।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन इग्नू ही करेगा। एग्जाम में जनरल नॉलेज, लैंग्वेज स्किल, रीजनिंग, जनरल एप्टिट्यूड से जुड़े 100 ऑब्जेक्टिव टाइन प्रश्न पूछे जाएंगे।

न्यूनतम योग्यता किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन है। जो स्टूडेंट अभी फाइनल ईयर के एग्जाम देने वाले हैं, वह भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन उन्हें कोचिंग क्लासेज शुरू होने पर अपना पासिंग सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

आवेदन करने के लिए एससी वर्ग के स्टूडेंट्स को अपने जाति प्रमाण पत्र की अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी।

कुल 100 सीटें हैं, जिनमें से 33 सीटें महिला कैंडिडेट के लिए आरक्षित होंगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जिन स्टूडेंट्स को चुनेगा, वो सिर्फ एक बार कोचिंग की सुविधा ले सकते हैं, चाहे उनके कितने भी अटेम्प्ट बाकी हों।

Scroll to Top