ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू-कश्मीर: यूट्यूबर फैजल वानी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा पर बनाया था वीडियो

कश्मीर   (मानवीय सोच)   पुलिस ने एक यूट्यूब पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करने के आरोप में यूट्यूबर फैजल वानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक फैजल वानी ने यूट्यूब पर जो वीडियो अपलोड किया था उससे सार्वजनिक शांति भंग हुई और आम जनता में डर और चिंता पैदा हो गई।

पुलिस ने आगे कहा कि फैजल के खिलाफ सफा कदल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 505 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कथित तौर पर फैजल ने जिस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया था उसमें पैगंबर मोहम्म पर विवादित टिप्पणी करने वालीं बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा का सिर कलम करने का चित्रण किया गया था।

वीडियो के वायरल होने के बाद फैजल ने उसे डिलीट कर दिया था और अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फैजल ने अपने माफीनामा में कहा था वीडियो को लेकर उनका कोई गलत इरादा नहीं था। पैगंबर मोहम्मद को लेकर शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर समेत देश के अन्य हिस्से में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उत्पन्न तनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जम्मू के भद्रवाह और किश्तवाड़ के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया, जबकि कश्मीर के कुछ हिस्सों में बंद जैसी स्थिति रही थी। कश्मीर के भद्रवाह, किश्तवाड़ और श्रीनगर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। कश्मीर के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवा भी रोक दी गई है।

 

Scroll to Top