ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर एयरपोर्ट पर सीएम योगी की फ्लीट में चूक

गोरखपुर   (मानवीय सोच)  शनिवार को गोरखपुर में सीएम योगी की फ्लीट में चूक होने पर गोरखपुर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यह चूक उस समय हुई जब सीएम योगी गोरखपुर एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने के लिए जा रहे थे। फ्लीट में लापरवाही पर एसएसपी ने आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए बताया शनिवार को गोरखपुर में सीएम योगी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। सीएम योगी गोरखपुर एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि एयरपोर्ट गेट पर ड्यूटी में लगे आठ पुलिस कर्मियों ने उसी समय कुसम्ही से आने वाले वाहनों को गलत दिशा में मोड़ दिया, जिसकी वजह से वाहन फ्लीट के सामने आ गई। जिस वजह से सीएम योगी की फ्लीट को एयरपोर्ट गेट में प्रवेश करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। एसएसपी ने आठ पुलिसकर्मियों के काम में लापरवाही को मानते हुए इन्हें सस्पेंड कर दिया।

ये पुलिस कर्मी किए गए सस्पेंड

एसएसपी ने जिन आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है उनमें निरीक्षक यदुनंदन यादव, उप निरीक्षक अजय कुमार राय, आरक्षी ब्रजेश कुमार यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, विवेक कुमार मिश्रा, सुजीत यादव, महिला आरक्षी अरुणिमा मिश्रा और किरन चौधरी का नाम शामिल है।

Scroll to Top