ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नीतीश कुमार नहीं होंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार

पटना   (मानवीय सोच)  देश में राष्ट्रपति चुनावों की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बना सकती है। इस बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार की राष्ट्रपति बनने की कोई इच्छा नहीं है। वे बिहार में रहकर ही जनता की सेवा करेंगे।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक ललन सिंह शनिवार को लखीसराय जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार राष्ट्रपति के उम्मीदवार होंगे? इस पर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने 2025 तक मुख्यमंत्री बनाया है। वे तब तक सूबे की जनता की सेवा करते रहेंगे। उनकी राष्ट्रपति बनने की कोई ख्वाहिश नहीं है।

दूसरी ओर जेडीयू के अन्य नेताओं और नीतीश कुमार कैबिनेट के मंत्रियों ने भी साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री की राष्ट्रपति बनने की कोई इच्छा नहीं है। मंत्री ब्रिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी पूर्व में कहा कि सीएम खुद अपनी राष्ट्रपति की दावेदारी खारिज कर चुके हैं। मंत्री अशोक चौधरी और संजय कुमार झा ने भी ये ही बात कही। राष्ट्रपति चुनावों की घोषमा के बाद सीएम नीतीश ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

निर्वाचन आयोग ने दो दिन पहले राष्ट्रपति चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। अगले राष्ट्रपति का के चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को मतगणना की जाएगी। नामांकन करने का आखिरी दिन 29 जून है।

Scroll to Top