ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

काशी धर्म परिषद की बैठक में 16 प्रस्ताव पारित: संतों ने कहा- देश को जलते हुए नहीं देख सकते

वाराणसी   (मानवीय सोच)  जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में हुए उपद्रव को देखते हुए काशी धर्म परिषद ने शनिवार को बैठक बुलाई। बैठक में संतों ने नमाज के बाद हुई हिंसा लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया। फैसला लिया गया है कि देश को बचाने के लिए संत भी सड़क पर उतरेंगे। हर मस्जिद में सीसीटीवी कैमरा लगाने और मौलानाओं का भाषण रिकॉर्ड करने की मांग की गई है।

चर्चा के बाद मठों के पीठाधीश्वर, संतों-महंतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 16 प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों को सभी अखाड़ों और सभी पंथों के प्रमुखों के साथ सरकार को भेजा जाएगा। शनिवार को विश्वेश्वरगंज हरतीरथ स्थित सुदामा कुटी में में काशी धर्म परिषद की बैठक हुई।

सड़कों पर उतरेगा संत समाज

अध्यक्षता करते हुए पातालपुरी मठ के महंत बालक दास ने कहा कि जिस तरह से इस्लामी कट्टरपंथी उपद्रव मचा रहे हैं उसे संत समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। देश को जलने से बचाने के लिए संत समाज सड़कों पर उतरेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार से हिंसा में लिप्त कट्टरपंथियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

नूपुर शर्मा का गला काटने और दुष्कर्म की धमकी की कठोर निंदा की। कहा कि ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग में छेद करने वाले इंतजामिया कमिटी के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। कोतवाल मोहन दास ने कहा कि हम भगवान राम के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। जो हिंसा की जा रही है वह अस्वीकार्य है। सरकार तत्काल कदम उठाए अब बहुत हो चुका है। हम सभी पंथों, अखाड़ों एवं नागाओं से वार्ता कर बड़ा फैसला लेंगे।

 

ये प्रस्ताव हुए पारित

  • जुमे के दिन हिंसा करने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया जाए।
  • जिस मस्जिद से पथराव हो रहा है उसे बंद किया जाए।
  • ज्ञानवापी पर सच बोलने वाले अफसर बाबा को स्थायी सुरक्षा दी जाए। हमलावरों को गिरफ्तार कर रासुका लगाया जाए।
  • नूपुर शर्मा को दुष्कर्म की धमकी देने वाले हैवानों पर रासुका लगाया जाए।
  • देश को इस्लामी कट्टरपंथियों से बचाने के लिए संतों को भी सड़क पर उतरना होगा।
  • देश को इस्लामी देश बनाने की साजिश का पर्दाफाश करना होगा।
  • संतों, महात्माओं और नागा साधुओं की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।
  • देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने, फिल्मों में मजाक बनाने वालों को तत्काल जेल भेजा जाए।
  • मोहल्ले के स्तर पर जिहादियों की सूची बनाई जाए।
  • जुमे के दिन नफरत फैलाने वाली तकरीर देने वाले मौलानाओं को गिरफ्तार कर संपत्ति जब्त की जाए।
  • हर मस्जिद में सीसीटीवी कैमरा लगे, मौलानाओं का भाषण रिकॉर्ड हो।
  • देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले इस्लामी देशों के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म किए जाएं।
  • संत समाज की शहर स्तर पर इकाई गठित की जाएगी जिसमें सभी पंथों के लोग शामिल होंगे।
  • जुमे के दिन रांची में उपद्रव के आरोपियों को झारखंड सरकार तत्काल जेल भेजे, अन्यथा देशभर में आंदोलन के लिए तैयार रहे।
  • कट्टरपंथियों पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार कठोर कानून बनाए।
Scroll to Top