ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राहुल गांधी ने ईडी से मांगी तीन दिन की मोहलत

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) नेशनल हेराल्ड मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में ईडी से पूछताछ का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीन दिन की और मोहलत मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने आज प्रवर्तन निदेशालय को इस संबंध में पत्र लिखा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने ईडी से अनुरोध किया है कि नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी पूछताछ को सोमवार तक के लिए टाल दिया जाए।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लगातार तीसरे दिन बुधवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की और इस दौरान उनसे ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (एजेएल) और इसका स्वामित्व रखने वाली कंपनी ‘यंग इंडियन’ से जुड़े निर्णयों में उनकी ‘निजी भूमिका’ के बारे में सवाल-जवाब किए।

राहुल गांधी रात करीब साढ़े नौ बजे एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय से बाहर निकले। बुधवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ के बाद ईडी अब तक राहुल गांधी से कई सत्रों में करीब 30 घंटे पूछताछ कर चुकी है। वहीं, ईडी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को चौथी बार पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस सांसद ने बृहस्पतिवार के लिए छूट मांगी जिसकी अनुमति दे दी गई।

हालांकि अब एक बार फिर से राहुल ने तीन की छूट मांगी है। इस पर ईडी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि तीन दिनों में 28 घंटे तक पूछताछ के बाद ईडी ने कांग्रेस सांसद को फिर से शुक्रवार को तलब किया है। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के साथ अस्पताल में हैं।

Scroll to Top