ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर हुई हिंसा मामले में अबतक 415 लोग गिरफ्तार

लखनऊ (मानवीय सोच)  निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर राज्य में भड़के हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक 20 एफआईआर दर्ज की है और 415 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 3 जून को टीवी बहस के दौरान नुपूर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी के बाद कानपुर में और 10 जून को राज्य के नौ अन्य जिलों में एक हिंसा भड़क उठी थी। कानपुर हिंसा में 20 पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 40 लोग घायल हुए थे। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने रविवार को बताया कि तीन जून और 10 जून को हुई हिंसा मामले में अब तक कुल 415 लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं 10 जिलों में 20 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रशांत कुमार के मुताबिक कानपुर पुलिस कमिश्नेरट और सहारनपुर में तीन-तीन, प्रयागराज में सात और फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, अंबेडकरनगर, खीरी और जालौन में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। एडीजी प्रशांत कुमार के मुताबिक प्रयागराज में 97, सहारनपुर में 85, कानपुर में 58, अंबेडकरनगर में 41, मुरादाबाद में 40, हाथरस में 35, फिरोजाबाद में 20, खीरी में आठ, अलीगढ़ में छह और जालौन में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि 10 जून को प्रयागराज और सहारनपुर में हुई हिंसा के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था। प्रयागराज में भीड़ ने कुछ मोटरसाइकिलों और गाड़ियों में आग लगा दी थी और एक पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले के गोले दागे थे फिर लाठीचार्ज किया था।

 

Scroll to Top