ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कर्नाटक में चुनावी साल से पहले उत्तर प्रदेश के रास्ते पर भाजपा : विकास प्लस हिंदुत्व

बेंगलुरू (मानवीय सोच)  साल 2023 में कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और इसको लेकर भाजपा यूपी के रास्ते पर चलती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय कर्नाटक यात्रा को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ जनता का ध्यान इस तरफ खींचने की कोशिश है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विकास के साथ हिंदुत्व के रास्ते पर चलते हुए हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी कामयाबी हासिल की थी।

जनता को दिखा रहे विकास
मोदी मंगलवार को मैसूर में विश्व योगा दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने आज कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को जनता के लिए डेडिकेट किया। भाजपा के एक अंदरूनी सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि चुनाव करीब आने से पहले पार्टी अपने विकास कार्यों को हाईलाइट करना चाहती है। इसके लिए वह पीएम मोदी की विकास पुरुष की इमेज को भी भुना रही है। बता दें कि बेंगलुरू में 15,767 करोड़ रुपए का सबअर्बन रेल प्रोजेक्ट इस इंफ्रास्ट्रक्चर पुश का हिस्सा है। इसके अलावा भी पीएम ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

डबल इंजन की सरकार का जिक्र
पीएम मोदी ने अपने भाषण में भी संकेत दिया है कि उनका यहां आने का मकसद चुनाव से जुड़ा हुआ है। जिस तरह से उन्होंने डबल इंजन सरकार का जिक्र किया, वह साफ तौर पर इसी तरफ इशारा है। वहीं मुख्यमंत्री बोम्मई भी कह चुके हैं कि केवल डबल इंजन सरकार ही प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं हासिल करने में मदद कर सकती है। अब भाजपा कर्नाटक में डेवलपमेंट एजेंडा, हिंदुत्व पर जोर वगैरह की मदद से एंटी इंकम्बैंसी पर फतह पाना चाहती है। गौरतलब है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार जगहों पर भाजपा की सरकार बनने के बाद बोम्मई ने कहा था कि इन परिणामों से कर्नाटक को कई सीख मिली हैं।

 

Scroll to Top