ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मौलाना तौकीर रजा पर भी योगी सरकार का शिकंजा : हजारों लोगों की भीड़ जुटाने का आरोप

बरेली (मानवीय सोच)  मौलाना तौकीर रजा पर भी अब योगी सरकार ने शिकंजा कस दिया है। उनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा ने भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया था। उनके खिलाफ बरेली कोतवाली की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शन के लिए 1500 लोगों की अनुमति दी गई थी। लेकिन आयोजकों ने हजारों की भीड़ बुला ली।

सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय ने आईएमसी के जिलाध्यक्ष फरहत खान और महानगर अध्यक्ष मखदूम बेग के प्रार्थना पत्र पर रविवार 19 जून को प्रदर्शन की अनुमति दी थी। अनुमति में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि 1500 लोगों से ज्यादा की भीड़ इस्लामिया ग्राउंड में नहीं होगी। कोविड-19 का पालन किया जाएगा।

आईएमसी के नेताओं ने अनुमति की शर्तों का उल्लंघन किया। 1500 लोगों के बजाय हजारों की भीड़ बुलाई गई। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडे की ओर से कोतवाली में आईएमसी जिला अध्यक्ष फरहत खान और महानगर अध्यक्ष मखदूम बेग के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Scroll to Top