ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपीपीबीपीबी में 26000 कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द शुरू हो सकती

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) की ओर से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है।  इसके साथ ही भर्ती एजेंसियों से टेंडर भी मांगे गए थे जिनकी निविदा प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का नोटिफिकेशन upbpbp.gov.in पर जारी किया जाएगा।

12 जून को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा था कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार और पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें से रेडियो शाखा के तहत 2430 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल चुका है। इन पदों के लिए लिए जल्द ही आवेदन  प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 26382, कांस्टेबल समेत कुल 40 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2023 तक पूरी हो जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती टेंडर की प्रकिया खत्म हो गई है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा एजेंसियों से अपनी निविदाएं 5 अप्रैल को पेश करने को कहा था।

हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभाग में अगले डेढ़ साल 10 लाख पदों पर भर्ती पूरी जाएगी। इसके बाद से विभिन्न एजेंएियों के द्वारा जल्द ही भर्ती शुरू किए जाने के संकेत मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए राज्य सरकार भी जल्दी ही यूपी पुलिस भर्ती शुरू कर सकती है।

उम्मीद है कि यूपी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन अगले एक सप्ताह में जारी किया जा सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर शुरू होगी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार इस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है।

2018 में निकली थी कांस्टेबल भर्ती:
इसस पहले कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी इसलिए इस भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। यानी बंपर आवेदन आने की उम्मीद है। स्वयं भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की संभावना जताई है। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। ऐसे में चयन आसान नहीं होगा। यूपी पुलिस एसआई भर्ती में असफल रहे लाखों युवा आने वाली कांस्टेबल भर्ती में भी आवेदन कर सकते हैं।

Scroll to Top