ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांगेस नेता राहुल गांधी के वायनाड ऑफिस में तोड़फोड़

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के वायनाड ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। वायनाड ने घटना की पुष्टि भी की है। वहीं, कांग्रेस ने राहुल गांधी वायनाड ऑफिस पर हुए हमले में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की भूमिका का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के ऑफिस में रखी गईं कुर्सियों को भी तोड़ा गया है। ऑफिस में अटैक का वीडियो भी सामने आया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर ऑफिस के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की ओर से सभी संरक्षित क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों को लेकर जारी आदेश से नाराज भीड़ ने कहना है कि राहुल गांधी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़े। सुप्रीम कोर्ट ने सभी संरक्षित क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों के आसपास एक किलोमीटर के पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ईएसजेड) को अनिवार्य करने का आदेश दिया है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले की निंदा की। इसके साथ-साथ उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। वहीं, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना पर कहा कि मुझे लगता है कि सीताराम येचुरी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई है। यह सीपीएम नेतृत्व की स्पष्ट रूप से साजिश है। पिछले 5 दिनों से ईडी उनसे पूछताछ कर रही है, मुझे लगता है कि सीताराम येचुरी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Scroll to Top