ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

16 बागियों को डिप्टी स्पीकर का नोटिस

मुंबई (मानवीय सोच)  शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अब शिंदे गुट के खिलाफ आर-पार की लड़ाई में उतर आए हैं। शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चार प्रस्ताव पास हुए। जिसमें शिंदे गुट पर कड़े ऐक्शन की राह खुल गई है। उधर, डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने शिंदे समेत 16 बागियों को नोटिस जारी किया है। विधायकों की सदस्यता रद्द करने से पहले जवाब देने के लिए 27 जून शाम साढ़े पांच बजे तक का वक्त दिया है। उधर, शिवसेना ने शिंदे गुट का नाम बालासाहेब के नाम पर रखे जाने के खिलाफ चुनाव आयोग जाने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र में सीएम उद्धव ठाकरे पर राजनीतिक संकट पल-पल बढ़ता जा रहा है लेकिन, उद्धव हार मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने अब एकनाथ शिंदे गुट को मनाना छोड़ ऐक्शन की तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ शिवसेना ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एकनाथ शिंदे के खिलाफ चार प्रस्ताव पास किए। दूसरी ओर डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने शिवसेना के पत्र का संज्ञान लिया है। बागियों की सदस्यता रद्द करने के लिए डिप्टी स्पीकर ने शिंदे गुट के 16 विधायकों को नोटिस जारी किया है और सोमवार यानि 27 जून शाम साढ़े पांच बजे तक जवाब मांगा है।

शिवसेना ने चार प्रस्ताव पास किए
शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चार प्रस्ताव पास किए गए हैं। जिसमें से पहले प्रस्ताव के तहत शिवसेना चुनाव आयोग जाएगी। शिवसेना आयोग में अपील करेगी कि कोई और बालासाहेब के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता। अन्य प्रस्तावों में बागियों पर ऐक्शन उद्धव ही लेंगे। हिन्दुत्व और मराठी अस्मिता का प्रस्ताव पास हुआ। आखिरी प्रस्ताव में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व पर भरोसा जताया गया है।

अपने बाप के नाम पर चुनाव लड़ेंः उद्धव
शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर सीधा हमला बोला। शिंदे के अपने गुट का नाम शिवसेना बालासाहेब रखने पर उद्धव ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर किसी को चुनाव लड़ना है तो अपने बाप के नाम से लड़ो। बालासाहेब उनके पिता थे और कोई और उनके नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

Scroll to Top