ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उद्धव ठाकरे का बागी विधायकों को भावुक संदेश : आपको कैद कर रखा है, मुझे आपकी फिक्र

महाराष्ट्र  (मानवीय सोच)   अपनी सरकार और शिवसेना के वर्चस्व को बचाने के लिए उद्धव ठाकरे लगातार प्रयास में हैं। एकनाथ शिंदे तो किसी भी स्थिति में नरमी बरतने के मूड में नहीं है लेकिन उद्धव ठाकरे ने अब बागी विधायकों से भावनात्मक अपील की है। अपनी अपील में उद्धव ने कहा कि मुझे पता है कि आपको गुवाहाटी में कैद कर रखा है। मुझे आपकी फिक्र है। आप अभी भी दिल से शिवसेना के साथ हो।

सीएम उद्धव ठाकरे ने गुवाहाटी में डेरा जमाए शिवसेना के बागी विधायकों से भावुक अपील की है। अपने संदेश में उद्धव ने कहते हैं, “परिवार के मुखिया के नाते मुझे आपकी फिक्र है। हर आपके बारे नई जानकारी सामने आती है। मुझे पता चला है कि आपको गुवाहाटी में होटलों के कमरों में कैद कर रखा है। आपके कई साथी मेरे संपर्क में है। आप दिल से अभी भी शिवसेना के साथ हो। मुझे पता है कि आप शिवसेना के साथ हमेशा रहोगे। उद्धव ठाकरे ने अपनी इमोशनल अपील में बागी विधायकों संदेश दिया कि एक बार मुंबई आकर मुझसे मिलो और बात करो।”

संजय राउत के भी बदले सुर
उधर, शिवसेना के फायरब्रांड नेता संजय राउत के सुर भी बदले हुए लग रहे हैं। मंगलवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस में राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सीएम बन चुके हैं, उन्हें इसका अनुभव है। इसलिए मेरा संदेश सिर्फ यही है कि वो अभी विपक्ष में ही रहें। संजय राउत ने बागी विधायकों से एक बार फिर मुंबई आकर बैठकर बात करने की बात कही है।

दिल्ली पहुंचे फडणवीस
वहीं, दूसरी ओर भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाने की ओर लगातार अग्रसर है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई से अपने चार्टर विमान पर सवार होकर दिल्ली पहुंचे। उनकी वहां अमित शाह से मुलाकात होनी है।

Scroll to Top