ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जेल मंत्री का सनसनीखेज दावा- फर्जी FIR पर जेल में बंद रहा : मुख्तार अंसारी पंजाब में

लखनऊ  (मानवीय सोच)  पंजाब विधानसभा में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कथित माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी कांग्रेस में तीखी बहसबाजी हो गई। आप सरकार के जेल मंत्री हरजोत बैंस ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर मुख्तार अंसारी को एक फर्जी केस में सवा दो साल पंजाब की जेल में बंद रखने का आरोप लगाया। बैंस ने तो यहां तक दावा किया कि 25 कैदियों को जिस बैरक में रखा जा सकता था वहां अकेले मुख्तार अपनी बीवी के साथ रहता था। बैंस ने विधानसभा में ऐलान किया कि इस मामले में उन्होंने एफआईआर दर्ज करके जांच के आदेश दे दिए हैं।

जेल मंत्री के इस दावे से सदन में हंगामा मच गया। विपक्षी कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मंत्री ने यह बात सदन में कही है और कल को झूठ निकली तो उनको इस्तीफा देना होगा। कांग्रेस सरकार में जेल मंत्री रहे सुखजिंदर रंधावा ने मंत्री को चैलेंज किया कि वो ये साबित करें कि मुख्तार के साथ जेल में उनकी पत्नी भी रहती थी। इस पर जेल मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जल्द ही सच सामने आ जाएगा।

हरजोत बैंस ने विधानसभा में कहा कि मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश ले जाने क लिए यूपी से 26 बार वारंट आया लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसे नहीं भेजा। इसके खिलाफ यूपी की सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई तो भी मुख्तार अंसारी को यूपी जाने से बचाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने के लिए 11 लाख प्रतिदिन फीस वाला वकील किया जिस पर कुल 55 लाख का बिल आया है। मंत्री ने कहा कि यह पैसा हम क्यों दें। मंत्री ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Scroll to Top