ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7 बजे ही महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे

मुंबई  (मानवीय सोच)   भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7 बजे ही महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही एकनाथ शिंदे सूबे के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। इससे पहले खबरें थीं कि फडणवीस कल सीएम पद संभाल सकते हैं। इस बीच देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात में राज्य में सरकार गठन का दावा पेश किया। भाजपा के पास कुल 106 विधायक हैं, जबकि एकनाथ शिंदे ने भी शिवसेना के बागियों और निर्दलीय विधायकों समेत कुल 49 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है।

आज ही एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंचे थे और फिर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर पहुंचे थे। फिर दोनों एक साथ ही राज्यपाल से मिलने के लिए निकले। एकनाथ शिंदे गोवा से अकेले ही आए हैं, जबकि अन्य बागी विधायक अब भी वहां के ताज होटल में ठहरे हुए हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक भाजपा खेमे से कुल 28 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें आशीष शेलार, सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल समेत कई सीनियर नेता हो सकते हैं। इसके अलावा 13 मंत्री पद एकनाथ शिंदे कैंप को मिल सकते हैं। इनमें 8 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा 5 लोगों को राज्य मंत्री के पद दिए जा सकते हैं। दरअसल 2 जुलाई से हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।

बता देें कि राज्यपाल की ओर से फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया गया था, जिसे शिवसेना की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के आदेश पर रोक लगाने से ही इनकार कर दिया। यह उद्धव ठाकरे और शिवसेना के लिए करारा झटका था। शायद इसी के चलते सीएम उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव पर संबोधित करते हुए इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं अपने भावुक भाषण में उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

Scroll to Top