ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज : युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, मंदिर में जबरन की शादी

आगरा  (मानवीय सोच)   आगरा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला आईटी प्रभारी पर एक युवती ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने और जबरन शादी का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर थाना बरहन में भाजपा नेता, उसके दो भाइयों, मां-पिता समेत छह नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले व्यक्ति की ओर से एसएसपी को दिए गए पत्र में कहा गया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री एत्मादपुर क्षेत्र के एक कौशल विकास प्रशिक्षण में 29 मई को गई थी। घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। 31 मई को पता चला कि बेटी को गढ़ी बाजरा निवासी भोला गाड़ी में तीन चार लोगों के साथ लेकर गया है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।

गाजियाबाद ले जाकर किया दुष्कर्म  

एक जून को उनकी पुत्री सादाबाद के समीप गांव सरोट में बदहवास हाल में मिली। उसने बताया कि भोला प्रशिक्षण केंद्र के बाहर मिला था। गांव लेकर जाने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया, जिसमें तीन-चार लोग पहले से सवार थे। गाड़ी में ही उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसे गाजियाबाद ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध पर पिटाई भी की। 30 मई को आर्य समाज मंदिर में जबरन शादी कर ली। विरोध करने पर भाजपा नेता होने की धौंस दी गई।

पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई 

आरोप है कि कई बार पुलिस में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी के आदेश पर 26 जून को भोला सिंह, उसके भाई नीरज, चेतन, पिता थान सिंह, मां गोला देवी निवासी गढ़ी बाजरा, डॉ. दिनेश सिंह निवासी उस्मानपुर, खंदौली और 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Scroll to Top