ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नूपुर शर्मा पर बोलीं कांग्रेस नेता- क्या भाजपा में मर्द नहीं

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वालीं नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने उन्हें टीवी पर जाकर पूरे देश से माफी मांगने के लिए कहा है। यही नहीं कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि आपको खतरा नहीं है बल्कि पूरे देश को आपके बयान से खतरा पैदा हो गया है। यही नहीं कोर्ट ने कहा कि आज जो देश में हालात पैदा हो गए हैं, उदयपुर में जो घटना हुई है, उसके पीछे आपका बयान ही है। इसके चलते लोग उकसावे में आए हैं। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती टिप्पणियों पर अब राजनीतिक दलों के भी रिएक्शन आने लगे हैं।

कांग्रेस की महिला नेता रेणुका चौधरी ने इस मामले में भाजपा की लीडरशिप को ही घेरा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को ही कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए। रेणुका चौधरी ने कहा, ‘इस मामले में क्या भाजपा माफी नहीं मांगेगी। यह बुनियाद तो उसकी ओर से ही रखी गई है। भाजपा को देश के अल्पसंख्यकों से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें कान पकड़ने चाहिए, वरना आपके हालात भी ऐसे ही होंगे। भाजपा ने घूम फिरकर महिला को बलि का बकरा बना दिया है। क्या भाजपा में कोई मर्द नहीं है, जो आगे आकर माफी मांग ले। इन लोगों को तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।’

रेणुका चौधरी ने कहा कि नूपुर शर्मा ने जो कहा, वह गलत है। क्या भाजपा जिम्मेदार नहीं है और उससे पल्ला झाड़ लिया गया है। कभी तो आप आगे बढ़कर सच स्वीकार करना सीख लो। मैंने सोचा कि भाजपा में मर्द हैं, लेकिन शायद कोई नहीं है। रेणुका से पहले कांग्रेस के ही राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘अब तो कम से कम देश से माफी मांग लें नूपुर शर्मा। सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बात कही है कि दिल्ली पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है। इस पर अब भाजपा के सर्वोच्च नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अपनी प्रवक्ता के जरिए देश को आग में झोंकने का काम किया था।’
Scroll to Top