ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुल सचिव समेत 14 अधिकारियों का तबादला

लखनऊ  (मानवीय सोच)  शासन स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग ने कुलसचिव, सहायक कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक स्तर के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर के कुलसचिव अनिल कुमार यादव को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। वहीं लखनऊ विवि के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह का तबादला इसी पद पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा में किया गया है। वहीं कानपुर विवि में रिक्त कुलसचिव के पद का अतिरिक्त कार्यभार वहीं के परीक्षा नियंत्रक अंजनी कुमार मिश्र को सौंपा गया है।

अन्य में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलसचिव संजय कुमार का तबादला इसी पद पर प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विवि, प्रयागराज में किया गया है जबकि प्रयागराज में तैनात शैलेश कुमार शुक्ल को कुलसचिव, संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी के पद पर भेजा गया है। वहीं वाराणसी के कुलसचिव ओमप्रकाश को आगरा विवि का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है, जबकि आगरा में तैनात परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती विवि में कुलसचिव बनाया गया है। आगरा विवि के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विवि बरेली के परीक्षा नियंत्रक होंगे, जबकि सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के कुलसचिव राकेश कुमार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि के परीक्षा नियंत्रक पद पर स्थानांतरित किया गया है। गोरखपुर में परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र सिंह को सिद्धार्थनगर में कुलसचिव बनाया गया है। वहीं लखनऊ विवि के सहायक कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र और आगरा विवि के सहायक कुलसचिव अजय कुमार गौतम का का तबादला इसी पद पर कानपुर में किया गया है। कानपुर विवि के सहायक कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह का वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर और कानपुर के ही ज्ञानेंद्र कुमार का तबादला जननायक चंद्रशेखर विवि, बलिया में सहायक कुलसचिव पद पर किया गया है।

Scroll to Top