ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पटना सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट के बाद हड़ंकप

पटना  (मानवीय सोच)  राजधानी पटना के सिविल कोर्ट परिसर में एक बम के फटने से अफरा-तफरी मच गई। जिस बम में विस्फोट हुआ, उसे एक पुलिसकर्मी ही कोर्ट लेकर पहुंचा था। बस विस्फोट के हादसे में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है जिसे आनन-फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, कोर्ट में बम विस्फोट होते ही अभियोजन कार्यालय में धुंआ ही धुंआ हो गया। लोगों की भीड़ परिसर में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों कदमकुआं थाने की पुलिस ने पटेल छात्रावास में छापेमारी कर बम बरामद किया था। एफएसएल जांच के आदेश के लिए शुक्रवार की दोपहर दारोगा बम लेकर सिविल कोर्ट के अभियोजन कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान अचानक बम दारोगा के हाथ में ही फट गया।

बम विस्फोट के बाद सिविल कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई और अभियोजन कार्यालय में धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, बम निरोधक दस्ता व एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉयड दस्ता जांच के लिए मौके पर पहुंचा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सबूत के लिए कोर्ट लाया गया था बम 
बताया गया है कि बम को बतौर सबूत कोर्ट में लाया गया था। ताकि अभियोजन इसका सत्यापन करा सके, लेकिन उसी दौरान बम में धमाका हो गया। धमाके के बाद कोर्ट में अफरातफरी मच गई। धुआं छंटा तो पता चला कि बम को लाने वाले दारोगा घायल हो गए हैं। एकबारगी लोगों लगा कि कोर्ट में कोई बड़ी वारदात हुई है, लेकिन थोड़ी देर में पता चल गया कि ये कोई वारदात नहीं, बल्कि दुर्घटना थी।

तो सही तरीके से डिफ्यूज नहीं किया गया था बम
अभियोजन कोर्ट में हुए बम धमाके से कई सवाल खड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि पटेल छात्रावास से बरामद बम को सही तरीके से डिफ्यूज नहीं कराया गया था। इसी लापरवाही के चलते अभियोजन कार्यालय में अचानक बम तेज धमाके के साथ फट गया। पुलिस इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने में जुट गई है।

Scroll to Top