ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

काशी विश्वनाथ मंदिर में साईं बाबा को लेकर फिर विवाद

वाराणसी  (मानवीय सोच) काशी विश्वनाथ मंदिर में साईं बाबा की मूर्ति को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत कुलपति तिवारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में सांई बाबा की मूर्ति हटाने की मांग की है। कुलपति तिवारी ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का हवाला देते हुए कहा कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने साईं बाबा को चांदमियां घोषित किया था। फिर भी लोग उनकी पूजा कर रहे हैं।

कुलपति तिवारी ने कहा कि शंकराचार्य के कहने के बावजूद काशी विश्वनाथ मंदिर में साईं बाबा की मूर्ति है। कुलपति तिवारी ने तत्काल वाराणसी मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाने की मांग की है। कुलपति तिवारी की मांग से वाराणसी स्थित साईं भक्तों और साईं मंदिर प्रबंधक कमेटी में नाराजगी है।

वाराणसी के संत रघुवीर नगर स्थित साईं मंदिर के प्रमुख अभिषेक श्रीवास्तव ने कुलपति तिवारी की मांग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े संत को किसी के बारे में अपशब्द नहीं कहना चाहिए। उन्होंने कहा मैं तो प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदबुद्धि दे। उन्होंने कहा कि कभी किसी की आस्था से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। किसी की किसी में भी आस्था हो सकती है।  इस मामले पर साईं भक्तों का कहना है कि साईं बाबा में उनकी आस्था है और उनसे कोई भी साईं बाबा की पूजा का अधिकार नहीं छीन सका। देखना होगा कि मंदिर प्रशासन इस बारे में क्या फैसला लेता है।

 

Scroll to Top