ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने उत्तर-पश्चिम जिले में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उन्हें दिल्ली के प्रशांत विहार में एक राहगीर ने सुबह करीब नौ बजे सूचना दी कि इलाके में एक पेट्रोल पंप की चारदीवारी के पास खड़ी एक कार में एक शव पड़ा हुआ है।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि जब पुलिस की एक टीम वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक सैंट्रो कार की ड्राइवर सीट पर शव पड़ा है और उसमें से दुर्गंध आ रही है।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बाद में कॉन्स्टेबल अमनदीप सिंह के रूप में हुई, जो प्रशांत विहार थाने में तैनात था और आकस्मिक अवकाश पर था। फोटोग्राफर और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को मौके पर बुलाया गया था।

डीसीपी ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और धारा 174 सीआरपीसी (आत्महत्या पर पूछताछ और रिपोर्ट करने के लिए पुलिस) के तहत पूछताछ की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

कॉन्स्टेबल के शव को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भेज दिया गया है और मृतक कॉन्स्टेबल के परिवार के आने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि किस वजह से कॉन्स्टेबल ने यह कदम उठाया।

Scroll to Top