ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शिवपाल यादव ने सपरिवार लगाई बाबा दरबार में हाजिरी

वाराणसी  (मानवीय सोच)  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव सपरिवार शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद बाबा के नव्य-भव्य-दिव्य धाम का अवलोकन किया। मंदिर प्रशासन की ओर से शिवपाल यादव को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया गया।

प्रसपा प्रमुख के काशी विश्वनाथ धाम आगमन की सूचना पर कई समर्थक भी पहुंच गए। धाम के गेट नंबर चार पर शिवपाल यादव ने समर्थकों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि प्रसपा प्रमुख निजी दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं।

शिवपाल यादव ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया कि आज सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीविश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग का पंचामृत से अभिषेक कर पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पावन नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन कर चराचर जगत के कल्याण हेतु कामना की।

Scroll to Top