ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोक गायिका मालिनी अवस्थी का गाना सुन भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ  (मानवीय सोच)  कहा जाता है कि जो लोग अक्सर रो देते हैं वो दिल से बड़े भावुक होते हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी स्वभाव से बड़े भावुक इंसान हैं। अक्सर देखा जाता है कि सीएम योगी किसी के दुख-तकलीफ को देखकर वो भावुक हो जाते हैं। हाल ही में सीएम योगी एक बार फिर भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक पड़ी। दरअसल सीएम योगी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने ऐसा भक्ति गीत सुनाया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की आंखें छलक पड़ी।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ में मुक्ति गाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें सीएम समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान मंच से मालिनी अवस्थी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए एक गीत गाया। भाव विभोर कर देने वाले संगीत के साथ जब मालिनी अवस्थी के सुर मिले तो सीएम योगी खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखें छलक गई।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हम आजादी के अमृत महोत्सव के साल में है और ये साल चौरी-चौरा आंदोलन का शताब्दी काल है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे जीवन में क्रांतिकारी नहीं आते तो हमें आजादी मिलने में नाकों चने चबाने पड़ते।

Scroll to Top