ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सेना भर्ती की तैयारी को दौड़ लगा रहे 5 युवकों को कार ने रौंदा

फरीदाबाद   (मानवीय सोच)  हरियाणा के फरीदाबाद में केजीपी एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हुए भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, केजीपी एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह पांच बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर दौड़ लगा रहे 5 युवकों को टक्कर मार दी, इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक और घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं। सभी युवक पुलिस और सेना में भर्ती होने की तैयारी करने के लिए सुबह-सुबह दौड़ लगा रहे थे।

मृतकों की पहचान लोकेश (21) व विवेक (21) के रूप में हुई है, जबकि हादसे में घायल होने वालों के नाम- हरीश, सौरव और सनी हैं। ये सभी पेलख गांव के रहने वाले है। पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।

हादसे के बाद ड्राइवर कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Scroll to Top