कानपुर (मानवीय सोच) पाकिस्तानी बरेलवी कट्टरपंथी मुल्ला आसिफ अशरफ जलाली के बेटे चौधरी सूफियान ने सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर मजीदी को फोन पर धमकी दी है। उसने कानपुर को पाकिस्तान बनाने की भी धमकी दी। वहीं, मुल्ला जलाली ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर एसोसिएशन को धमकी देते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला है।
रात में फोन पर मिली धमकी
एसोसिएशन के सदर सूफी मजीदी ने शनिवार रात पाकिस्तान से एक फोन आने का दावा करते हुए एक ऑडियो जारी किया है। फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने कहा कि उसके पास मजीदी के सभी वीडियो हैं। उसने भारत को पाकिस्तान बनाने की धमकी दी। बात करने वाले ने कानपुर हिंसा कराने का दावा भी किया। इस पर मजीदी ने उसे आतंकी कहते हुए डांटा लेकिन वह भारत में पाकिस्तान बनाने की बात करता रहा। बोला-जल्द कानपुर, दिल्ली के लाल किले पर और ताजमहल पर सब्ज हिलाली परचम लहराएगा। एक न्यूज चैनल का नाम लेते हुए दावा किया कि उस पर हमला उसने ही कराया था। मजीदी ने जवाब में कहा कि वह अखंड भारत बना कर रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि फोन करने वाला भारत विरोधी बरेलवी मुल्ला जलाली का लड़का चौधरी सूफियान है।
पुलिस नहीं कर रही मदद
सूफी कौसर मजीदी ने कहा कि वह थाने में शिकायतें करते रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है पर पुलिस उनकी बात को गंभीरता से नहीं सुनती।
