ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमित शाह का केसीआर पर हमला, कहा- ओवैसी से डरते हैं तेलंगाना के सीएम

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक खत्म होने बाद हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हमला बोला है। अमित शाह ने कहा कि राज्य के सीएम के चंद्रशेखर राव AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से डरते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि ओवैसी के डर से सीएम केसीआर ने हैदराबाद में विमोचन दिवस नहीं मनाते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘जब तेलंगाना राज्य का आंदोलन चलता था KCR कहते थे कि हम हैदराबाद विमोचन दिन मनाएंगे। बताइए भाग्यनगर वालों हैदराबाद विमोचन दिन KCR ने मनाया है क्या?… वो हैदराबाद विमोचन दिवस इसलिए नहीं मनाते क्योंकि ओवैसी से डर लगता है।’ आज मैं भाग्यनगर हैदराबाद में खड़ा हूं। पूरा देश जानता है कि अगर सरदार पटेल ना होते तो आज हैदराबाद भारत का हिस्सा न होता।

‘जनता की आकांक्षाओं का पूरा करने में विफल रही टीआरएस सरकार’

टीआरएस और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की जनता की आकांक्षाओं का पूरा करने में विफल रही है और वह भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। उन्होंने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा, ‘एक बार भाजपा का साथ दीजिए। टीआरएस की सरकार को जड़ सहित उखाड़ कर फेंक दीजिए।’ शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो टीआरएस ने जो वादे पूरे नहीं किए, वह उन्हें पूरा करेगी।

बैठक में कई कार्यक्रमों की घोषणा

बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के पहले दिन शनिवार को जहां आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कई कार्यक्रमों की घोषणा की, वहीं पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘भष्ट्राचार और वंशवाद’ की राजनीति करने वाले राष्ट्र को सशक्त करने वाली योजनाओं में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदमों पर सवाल उठाकर ‘विनाशकारी’ राजनीति कर रहे हैं।

Scroll to Top