ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ममता बनर्जी ने फिर से उठाई मांग : नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करो, आप आग से नहीं खेल सकते

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को एक बार फिर से मांग की कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि आखिर अब तक नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से जुड़ा विवाद भाजपा की ओर से रची गई साजिश का नतीजा है, जिसके तहत वह देश के लोगों को बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश है- भाजपा की एक नफरत भरी नहीं है और लोगों में विभाजन कराने की पॉलिसी है। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ‘आप आग से नहीं खेल सकते हैं।’

ममता बनर्जी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि हम विभाजनकारी राजनीति में यकीन नहीं करते। हम हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध सभी लोगों के लिए हैं। ममता बनर्जी की ओर से नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग ऐसे समय में की गई है, जब कुछ दिन पहले ही कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। यही नहीं कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए भी कहा था। कोलकाता के अलग-अलग थानों में नूपुर शर्मा पर दो केस दर्ज किए गए हैं। दोनों थानों की पुलिस ने नूपुर शर्मा को पूछताछ के लिए 20 और 25 जून को बुलाया गया था।

नूपुर शर्मा ने नोटिसों के जवाब में कहा था कि यात्रा करने पर उनकी जान को खतरा है। ऐसे में वह पूछताछ के लिए कोलकाता नहीं आ सकती हैं। बता दें कि नूपुर शर्मा ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ दर्ज केसों को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करने को कहा था। इसके साथ ही उन्हें फटकार लगाते हुए जस्टिस परदीवाला और जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि उनके एक बयान के चलते देश में आग लग गई और उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या भी उनके चलते ही हुई थी।

 

Scroll to Top