ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गन्ने के खेत में मिला किशोरी का शव : तुरंत कर दिया अंतिम संस्कार

कुशीनगर   (मानवीय सोच)  जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट गन्ने के खेत में एक किशोरी का शव मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कराकर साक्ष्य मिटा दिया गया। किशोरी की मौत का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

बताया जाता है कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र की हाईस्कूल की एक छात्रा की गांव के एक युवक से नजदीकी थी। गांववालों के मुताबिक लड़के व लड़की को किशोरी के परिजनो ने एक साथ देख लिया और इसके दूसरे दिन रविवार को गांव के सटे सरेह में किशोरी का शव गन्ने के खेत में सुबह पड़ा था।

लोगों के मुताबिक उसके सिर पर चोट का निशान था। पुलिस को सूचना देने के बजाय गांव के कुछ लोग सक्रिय हो गए और आनन फानन में शव को जलवा दिया। इसकी सूचना किसी ने हनुमानगंज पुलिस को दी तो एक नायब दरोगा गांव में पहुँचे और बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गए।

उल्लेखनीय है कि इस परिवार में चार साल पहले भी एक लड़की की मौत संदिग्ध हाल में हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने  किशोरी के मौत के राज से पर्दा उठाने के लिए जांच में जुट गई है। सोमवार को कुछ लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई।

एक अन्य महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट

एक दूसरे मामले में हुई महिला की संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण अस्पष्ट आया है।हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट होने से विसरा सुरक्षित रखा गया है।

हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष यादव का कहना है कि किशोरी की मौत मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले शव को क्यों और किसके सह पर जला दिया गया, इसका पता लगाया जा रहा है। इस घटना में किशोरी के घरवालों की तरफ से कोई तहरीर या सूचना नहीं मिली है। घटना की वजह क्या थी, इसकी तहकीकात की जा रही है। रामनगर में महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आया है, विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।

Scroll to Top