ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

काशी में नाव और क्रूज की घर बैठे हो सकेगी ऑनलाइन बुकिंग

वाराणसी  (मानवीय सोच) बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी अब हाईटेक हो गई है। अब आप काशी आते हैं तो आपको नाव की सवारी के लिए मोल भाव करने की जरूरत नहीं होगी। अब आप घर बैठे नाव या क्रूज की बुकिंग कर सकते हैं और सीधा काशी पहुंचकर उसका लुत्फ उठा सकते हैं। आपको छोटी-बड़ी नाव के अलावा मोटरबोट और बजडे की बुकिंग का भी विकल्प मिलेगा। इसके लिए आपको नावी एप (Naavi App) डाउनलोड कर वहां से बुकिंग करनी होगी। निजी कंपनी नावी ने पर्यटकों को गंगा की सैर अपनी पसंदीदा नाव में करने का विकल्प देने के लिए ये सुविधा शुरू की है। यह ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप पर नाव बुकिंग करते हुए आपको बताना होगा कि आप किस तारीख को और किस समय के लिए नाव की बुकिंग करना चाहते हैं।

इसके साथ ही आपसे ये भी पूछा जाएगा कि आप कौन सी नाव की बुकिंग करना चाहते हैं साथ ही आपको पेमेंट भी करना होगा। इसके बाद आपको बताया जाएगा कि आपकी नाव कहां मिलेगी और वहां से नाव आपको गंगा की सैर करवाएगी। इससे एक फायदा ये होगा कि आपको घाट पर पहुंचकर नाव के लिए नाविक से पैसों को लेकर मोलभाव भी नहीं करना होगा। वहीं दूसरा फायदा ये होगा कि नाविकों को ऑनलाइन कस्टमर की बुकिंग मिलती रहेगी जिससे उनका काम निरंतर चलता रहेगा।

इसके अलावा अगर आप वाराणसी में क्रूज की बुकिंग चाहते हैं तो आपवेबसाइट www.nordiccruiseline.com पर जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।  क्रूज के लिए 750 रुपये के साथ जीएसटी अलग से देनी होगी। बुकिंग के बाद आप सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक क्रूज पर गंगा की सैर कर सकते हैं। क्रूज के जरिए आपको वाराणसी के 84 घाटों के अलावा गंगा आरती भी देखने को मिलेगी।

 

Scroll to Top