ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उठाए सवाल

लखनऊ   (मानवीय सोच)  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दरोगा भर्ती मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें भर्ती के दौरान की गई गड़बड़ियों का विस्तृत ब्यौरा भी दिया है।मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में अखिलेश यादव ने मांग की है कि 2021 की दरोगा भर्ती प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सवाल किया है कि छह राज्यों में ब्लैक लिस्ट फर्म एनएसईआईटी को भर्ती परीक्षा कराने का टेंडर क्यों दिया गया?

यही कम्पनी 2017 उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती में भी गड़बड़ी कर चुकी है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी व सेन्टर मालिक पकड़े गए। एसटीएफ ने जिन सेंटरों को बैन किया। उन्हें ही दोबारा परीक्षा केंद्र कैसे बना दिया गया?

पत्र में आरोप लगाया गया है कि दो माह पहले पीईटी परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों के 100 में से महज 15, 20, 35 नंबर थे। उन अभ्यर्थियों ने दो माह बाद होने वाली दरोगा भर्ती परीक्षा में 160, 154, 153, 150 तक सही प्रश्न हल किए।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिक्र किया है कि तमाम अभ्यार्थियों के साथ जातिगत गड़बड़ी भी की गई है। अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों की लिस्ट में कई पिछड़ी व सामान्य जाति के अभ्यर्थी शामिल किए गए हैं।

Scroll to Top