ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीच हवा में स्पाइसजेट विमान के विंडशील्ड में दरार, मुंबई में उतारा गया

मुंबई   (मानवीय सोच)  स्पाइसजेट के एक विमान को हवा में विंडशील्ड में दरार आने के बाद मुंबई में उतारा गया है। एयरलाइन ने कहा कि गुजरात के कांडला से उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान ने मुंबई में प्राथमिकता के तौर पर लैंड किया गया क्योंकि इसकी बाहरी विंडशील्ड में बीच हवा में दरार आ गई थी। स्पाइसजेट के विमान के साथ दिन में यह दूसरी घटना है। अधिकारियों ने कहा कि स्पाइसजेट की कांडला-मुंबई फ्लाइट 23,000 फीट की ऊंचाई पर थी जब विंडशील्ड का बाहरी हिस्सा टूट गया।

एयरलाइन ने बयान में कहा कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। डीजीसीए अधिकारी ने बताया, “स्पाइसजेट के क्यू 400 विमान को हवा में विंडशील्ड में दरार आने के बाद मुंबई में प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया।” मामले की जांच चल रही है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “23,000 फीट की ऊंचाई पर बीच हवा में उड़ान के दौरान, P2 साइड विंडशील्ड आउटरपेन टूट गया। एसोसिएटेड नॉन नॉर्मल चेकलिस्ट एक्शन किए गए। दबाव सामान्य पाया गया। प्राथमिकता लैंडिंग की गई और विमान बीओएम (बॉम्बे) में सुरक्षित रूप से उतरा।”

स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान को कराची की ओर मोड़ा गया

इससे पहले दिन में फ्यूल इंडिकेटर में खराबी के कारण स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई फ्लाइट को मंगलवार को कराची की ओर मोड़ दिया गया था। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान से संबंधित इस तरह की यह छठी घटना थी। डीजीसीए मंगलवार की घटना सहित सभी छह घटनाओं की जांच कर रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली से दुबई जा रहा बोइंग 737 मैक्स विमान जब हवा में था तब विमान के बाएं टैंक में ईंधन की मात्रा में असामान्य कमी दिखने लगी जिसके कारण विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जब कराची हवाई अड्डे पर जांच की गई, तो बाएं टैंक से कोई रिसाव नहीं पाया गया।

Scroll to Top