ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा जारी

यूपी (मानवीय सोच)  राज्य विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के लिए संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।परीक्षा के लिए मंगलवार शाम को ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। बुधवार को परीक्षा प्रारंभ होने पर जिलों के जिलाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

राजधानी लखनऊ में 61 केंद्रों पर लगभग 30 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र पर एक घंटे पहले प्रवेश दिया गया।

वहीं, परीक्षा केंद्र बनने व परीक्षा को देखते हुए लविवि व डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि ने अपने यहां बुधवार को शैक्षणिक कार्य भी स्थगित रखा है। लविवि के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि विश्वविद्यालय के दोनों कैंपस में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा केंद्र बने हैं। इसे देखते हुए दोनों कैंपस में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। हालांकि, विभागीय कार्यालय खुले रहेंगे।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में आई समस्या
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ विद्यार्थी सोमवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तकनीकी दिक्कत आ रही थी। हालांकि, जिला समन्वयक प्रो. आरबी सिंह मून ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।

Scroll to Top