ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फिल्म काली पर विवाद, हनुमानगढ़ी के पुजारी की धमकी, बोले- क्या चाहते हो तुम्हारा भी सिर तन से जुदा कर दिया जाए

अयोध्या (मानवीय सोच) डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली विवादों में घिर गई है। फिल्म काली में माता काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश है। राम नगरी के संत धर्माचार्यों ने भी इसकी कड़ी निंदा की है। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने फ़िल्म के निर्माता को धमकी तक दे डाली है कहा है कि क्या चाहते हो तुम्हारा भी सर तन से जुदा हो जाए … क्या यही इच्छा है तुम्हारी।

उन्होंने कहा कि अभी तो आपने जो किया है उस पर आपको माफी मिल सकती है लेकिन अगर यह फिल्म रिलीज हो गई तो वह स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि आप संभाल नहीं पाओगे। राजू दास ने कहा है कि फिल्म निर्माता लीना द्वारा बनाई गई फिल्म काली में हिंदू धर्म व संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है जोकि अत्यंत निंदनीय हैं।

सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के गृहमंत्री से अपील करता हूं कि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस फिल्म पर तत्काल बैन लगाया जाना चाहिए। फिल्म में शक्ति स्वरूपा मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। यह मजाक है।

उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा ने सही कह दिया तो पूरे देश में आग लग गई। आप सनातन धर्म संस्कृति का मजाक उड़ाओगे। क्या चाहते हो तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए… क्या तुम्हारी यही इच्छा है? राजू दास ने कहा कि अगर सरकार ने इस फिल्म पर बैन नहीं लगाया तो ऐसी स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि संभाल नहीं पाएगा।

Scroll to Top