ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नए संसद भवन में होगा शीतकालीन सत्र? पुरी बोले- 18 जुलाई तक पूरा होगा इंडिया गेट तक का काम

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक का कार्य 18 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। पुरी ने कहा कि फिलहाल एक या दो अंडरपास पर कुछ छोटे-छोटे काम किए जा रहे हैं, जिनके जल्द ही पूरा होने की संभावना है।

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत त्रिकोणीय आकार का नया संसद भवन, एक साझा केंद्रीय सचिवालय, विजय चौक से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का कायाकल्प, नया प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री कार्यालय और उपराष्ट्रपति आवास बनाया जाना है।

मंत्री ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, ”सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक या दो अंडरपास पर कुछ छोटे-मोटे काम किए जा रहे हैं। यह परियोजना 15 या 18 जुलाई तक पूरी हो जाएगी।”

दो जून को पुरी ने कहा था कि केंद्र ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना के तहत पुनर्विकसित राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड आयोजित करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। पुरी ने यह भी कहा था कि संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे नए भवन में होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया था कि नए संसद भवन के कुछ हिस्सों पर 26 नवंबर यानी संविधान दिवस तक काम जारी रह सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है। दिसंबर 2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिक सुविधाओं वाले नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी।

Scroll to Top