ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भूमाफिया यशपाल तोमर की पांच करोड़ की कोठी को पुलिस ने किया जब्त

मेरठ  (मानवीय सोच)  भूमाफिया यशपाल तोमर की एनएच-58 हाईवे स्थित वेदव्यासपुरी में पांच करोड़ कीमत की कोठी को ब्रह्मपुरी पुलिस आज जब्त करने पहुंची। पुलिस ने इससे पहले कोठी से संबंधित सभी दस्तावेज जुटा लिए। पुलिस का दावा कि माफिया ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर अपने भाई नरेश तोमर के नाम कोठी की हुई है। कोठी के आसपास भारी पुलिस-फोर्स तैनात कर दिया। इसके बाद जब्ती की कार्रवाई शुरू कराई गई।
बागपत के बरवाला गांव निवासी भूमाफिया यशपाल तोमर लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उनकी संपत्ति ले लेता था। ब्रह्मपुरी में थाने में यशपाल तोमर ने पुलिस से साठगांठ डेढ़ साल पहले दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर गिरधारी लाल और उसके ड्राइवर को गोली मरवाई और फिर मुकदमा दर्ज कराकर जमीन ले ली। गिरधारी लाल का अपने भाई से विवाद चल रहा था।
तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मामले की जांच कराई थी, जिसके बाद यशपाल तोमर का मामला उजागर हुआ था। यशपाल समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। उसी मामले में यशपाल तोमर पर गैंगस्टर लगाया गया।

यशपाल तोमर की तीन महीने पहले हरिद्वार एसटीएफ ने हरिद्वार में 153 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। मेरठ पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में अरबों रुपये की संपत्ति जब्त की। यशपाल तोमर की जांच एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव कर रहे हैं। एएसपी ने यशपाल तोमर के भाई नरेश तोमर की कोठी का पता लगा लिया। आज सुबह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कोठी की जब्ती की कार्रवाई शुरू कराई।

ऐसे खरीदी गई कोठी
एएसपी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में जिन किसानों ने यशपाल तोमर को जमीन नहीं दी और प्राधिकरण को बेच दी, उन किसानों पर यशपाल तोमर ने पंजाब, हरियाणा और दूसरे राज्यों में पुलिस से साठगांठ कर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए। इसके बाद उक्त किसानों से यशपाल ने मुकदमा खत्म कराने के लिए पैसा ले लिया। वह पैसा यशपाल के एक करीबी के बैंक अकांउंट में गया। उसी पैसे से मेरठ में कोठी खरीदी गई है, जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।

Scroll to Top