श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला : अदालत में वादी पक्ष ने दाखिल की आपत्ति : 11 जुलाई को होगी सुनवाई

मथुरा  (मानवीय सोच)  श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में गुरुवार को अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और  राजेंद्र माहेश्वरी के वाद पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई हुई। पक्षकारों ने शाही ईदगाह मस्जिद और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के उस प्रार्थना पत्र पर अपनी आपत्ति दाखिल की, जिसमें वाद चलने लायक न होनी की दलील दी गई थी।

याचिकाकर्ताओं ने प्रतिवादी पक्ष की दलील का विरोध करते हुए कहा कि यह वाद चलने लायक है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित दस्तावेज भी अदालत में दाखिल किए। इस पर शादी ईदगाह के सचिव व अन्य  प्रतिवादी पक्ष द्वारा इसके अवलोकन का समय मांगा। अदालत ने सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तारीख तय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *