ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राकेश झुनझुनवाला की Akasa Air को मिला लाइसेंस

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला समर्थित एयरलाइन Akasa Air को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, Akasa Air को डीजीसीए से एयरलाइन लाइसेंस मिल गया है। एयरलाइन कंपनियों को रेग्युलेट करने वाली डीजीसीए ने बताया कि लाइसेंस मिलने के बाद अब Akasa Air एयरलाइन उड़ान सेवाएं शुरू कर सकती है।

कब से उड़ान संभव: ऐसा माना जा रहा है कि Akasa Air जुलाई के आखिरी सप्ताह तक अपनी पहली कॉमर्शियल उड़ान शुरू कर देगी। वहीं, 15 जुलाई के बाद एयरलाइन में टिकट की बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान Akasa Air के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने भी इसके संकेत दिए हैं।

लाइसेंस मिलने पर अकासा ने क्या कहा: Akasa Air के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा गया है- हमें अपने एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) की प्राप्ति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमें कॉमर्शियल उड़ान की शुरुआत करने में सक्षम बनाता है।

हाल ही में Akasa Air ने अपने कर्मचारियों की ड्रेस के बारे में जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि Akasa Air पहली भारतीय एयरलाइन है जिसने कस्टम ट्राउजर्स, जैकेट्स और स्नीकर्स को अपने यूनीफॉर्म में शामिल किया है।

आपको बता दें कि 3 साल बाद जेट एयरवेज एयरलाइन भी उड़ान भरने की तैयारी कर रही है। साल 2019 के अप्रैल माह में इस एयरलाइन की उड़ान सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसकी वजह कंपनी पर भारी कर्ज था। हालांकि, अब जेट एयरवेज को जालान-कालरॉक गठजोड़ ने संजीवनी दी है।

Scroll to Top